फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टूटा रोहिन नहर का तटबंध, गेहूं की फसलें जलमग्न

Wed, 27 Mar 2024 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। ग्राम पंचायत रतनपुर टोला मिश्रवलिया चौराहे से निकली रोहिन नहर में मंगलवार को पानी का दबाव बढ़ने से ग्राम पंचायत कोहड़वल टोला परसा गांव के सामने नहर का तटबंध टूट गया। इससे गेहूं की फसलें जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर टोला मिश्रवलिया के रोहिन नदी में बैराज का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते नदी के पानी को रोहिन नहर में डायवर्जन किया गया है। सोमवार की रात में नेपाल के पहाड़ की तलहटी में भारी बारिश होने से रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ गया और नहर में पानी ज्यादा आ गया। जिससे रोहिन नहर की पश्चिमी तटबंध ग्राम पंचायत कोहड़वल टोला परसा के सामने संगीता के खेत में टूट गया। किसान शंकर यादव, मुनीर अहमद, शिवबचन, जीतराम, चौथी, पल्टू, हरीराम यादव, राधेश्याम,शाह आलम, रमेश यादव, बलिराम, राम कुंडल यादव, रामप्रीत यादव की गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि रोहिन नदी में बैराज निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे नदी के पानी को मिट्टी का बांध बनाकर पानी को रोहिन नहर में डायवर्जन किया गया है। सोमवार रात में नेपाल में बारिश होने के कारण नहर का पानी ओवरफ्लो होने से पश्चिमी तट बंध टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें