नेपाल के धाडिंग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां गजुरी-2 चालीसे नामक स्थान पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिर गई। इा घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए हैं।
नेपाली बस काठमांडू से पोखरा जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे सड़क से करीब 40 मीटर नीचे त्रिशुली नदी में गिर गई। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव में जुटी है।
इसे भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर गोरखपुर में पूजा-पाठ जारी, लोगों ने पढ़ा हनुमान चालीसा
डीएसपी सुरबीर बूमि ने बताया कि हादसे में दो महिला और छह पुरुष समेत आठ लोगों की मौत हो गई। घटना स्थल से घायल 13 लोगों को बचाया गया, उनमें से 8 घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।
वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें काठमांडों उपचार के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल पर नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।