फरेंदा। आर्गेनिक विधि से खेती को बढ़ावा देने व उगे हुए फसल को देखने के लिए जांबिया के तीन किसान क्षेत्र के लेजार महदेवा पहुंचे। जहां पर गेहूं की फसलों को और भी बेहतरीन बनाने के बारे में जानकारी दी। साथ ही गेहूं की लहलहाती फसल को देख कर प्रसन्नता जाहिर की। जांबिया के तीन किसानों में समशिला, डारूस व मुंगा स्टीफन कडमुंडा मलाया से गांव के किसान प्रमोद चौधरी के गेहूं के खेत में पहुंचे। जहां पर खेती में प्रयोग किए गए आर्गेनिक उत्पाद के प्रयोग सामग्री के साथ लाइन से बुआई के फायदा के बारे में जानकारी दी।
हैदराबाद से आए एक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पी सुरेश ने बताया कि कंपनी आर्गेनिक उत्पाद तैयार करती हैं। जिससे बुआई के समय में ऑफ में कास्ट का बायो पंकज के लिए सेफ केयर का प्रयोग करते हैं। साथ ही कंपनी 60-70 दिनों के भीतर ड्रोन विधि से दवाओं का छिड़काव करती हैं। उन्होंने बताया कि तेलंगाना,हैदराबाद, तमिलनाडु व महाराष्ट्र में 80 से 90 दिनों में करते आते हैं। किसान प्रमोद चौधरी ने बताया कि आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। जिससे अन्य किसान भी अधिक पैदावार का लाभ उठा सके। तेलंगाना कंपनी के हेड जानिबासा,कृषिका अनमैंड एयर सॉल्यूशन ड्रोन कैमरे के विंग कमांडर सोमसुंदर, क्रिनिया प्रोडक्शन के हेड सुमिधा,जांबियां कंट्री हेड क्रिबुका करन,वसीम अंसारी,डॉ अजय कुमार,एसडीओ राजेश कुमार व अभिषेक अग्रवाल उपस्थित रहे।