फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी व यूपीएस को तत्काल ठीक कराएं जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में सीसीटीवी व यूपीएस को
विज्ञापन

तत्काल ठीक कराएं जिम्मेदार
महराजगंज। जिला जेल में खराब पड़े एक सीसीटीवी कैमरे व यूपीएस को तत्काल ठीक कराया जाए। यदि यह ठीक होने की स्थिति में न हों तो नया लगवाया जाए। बंदियों को जेल में मानक के अनुरुप व्यवस्था दी जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न प्रदर्शित की जाए।
विज्ञापन

ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार का जिला जेल के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने कहा कि जेल में बंदियों को कंप्यूटर व इलेक्ट्रिक उपकरणों का प्रशिक्षण दिया जाना अत्यंत अहम है। इसका लाभ अधिक से अधिक बंदियों को दिलाने का कार्य किया जाए। बंदियों से बातचीत मेें उन्होंने जेल कर्मियों के व्यवहार व भोजन के बारे में जानकारी मांगी जिस पर बंदियों ने संतोष जताया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि यदि कहीं पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कोई समस्या हो तो उसे उनके संज्ञान में लाया जाए। दोनों अधिकारियों ने जेल परिसर के सुंदरीकरण पर प्रसन्नता जताई। जेल में 970 बंदी हैं। इस दौरान जेलर अरविंद कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें