फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का जेवर लेकर उचक्के फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का जेवर लेकर उचक्के फरार
विज्ञापन

- यज्ञ के नाम पर गांव में मांग रहे थे चंदा
निचलौल(महराजगंज)। थाना क्षेत्र के गेडहवा गांव के जलागम टोला में दो उचक्के महिला का जेवर लेकर फरार हो गए। दोनों साधु के वेश में बाइक से यज्ञ के लिए चंदा मांग रहे थे।
विज्ञापन

गेडहवा टोला जलागम निवासी सुनीता देवी ने बताया कि शनिवार की दोपहर में दो युवक साधु के वेश में आए और यज्ञ के नाम पर चंदा मांगने लगे। जिसके बाद नकद पैसा नहीं होने पर चावल देने की बात कही। जब महिला ने चावल दिया तो दोनों ने कहा कि आपके शरीर पर जो जेवर है उसे भी इस चावल में रख दीजिए। जेवर को शुद्ध कर देंगे। झांसे में आकर महिला ने कान की झाली, गले में पहने सोने का ओम व मंगलसूत्र उतार कर चावल में रख दिया। युवकों ने महिला को एक कागज का टुकड़ा देकर घर में जाकर खोलने को कहा। कागज लेकर महिला जब घर में गई तो युवक जेवर लेकर फरार हो गए। बाइक की आवाज सुनकर जब बाहर आई तो वह कुछ दूर निकल चुके थे। जब तक लोग मामले को समझते दोनों जेवर लेकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें