फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भक्ति गीतों की अमृत वर्षा में पूरी रात भीगते रहे श्रद्धालु

Mon, 22 Jan 2024 07:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर स्थित मां बनैलिया मंदिर के 33वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार की रात मंदिर प्रांगण में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न शहरों से आए गायक एवं गायिकाओं ने समा बांध दिया। श्रद्धालु देर रात तक सुर और ताल के संगम में गोता लगाते रहे। जागरण का शुभारंभ मां बनैलिया की पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती के बाद किया गया।
विज्ञापन

कानपुर से आई भजन गायिका शैफाली द्विवेदी, बहराइच से आए भजन गायक बंटी सरदार, बिहार से आए गायक गोलू दबंग, आदित्य तिवारी की ओर से झूला झूले सातो बहिनिया, निमिया के डाल मैया झूले ली झुलवा, सब काम कर रहा है कन्हैया, बस मेरा नाम हो रहा है, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है आदि गीतों की प्रस्तुति किया। जिसे सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो झूम उठे। लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से पूरा प्रांगण गुंजायमान हो उठा। जागरण के दौरान राम-लक्ष्मण व सीता, मां काली, बजरंग बली, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण आदि की कई मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भंडारे के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, अध्यक्ष मनीष वर्मा, ऋषिराम थापा, दुर्गा मद्धेशिया, रवि जायसवाल, कृष्णमुरारी, उमा जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें