फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल के जनकपुर में सवा लाख दीपक जलाए गए

Mon, 22 Jan 2024 07:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अयोध्या में बने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को माता सीता की जन्मभूमि जनकपुर में सवा लाख दीपक जलाए गए। जनकपुर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया है, साथ ही मंदिर परिसर में दीप जलाने के लिए लैंप भी लगाए गए हैं। मंदिर परिसर में फूलों से जय श्री राम लिखा हुआ देखा जा सकता है।
विज्ञापन

परिसर में फूलों से धनुष और राम की तस्वीर बनाई गई है। अयोध्या में नेपाल के वैदिक सत्य सनातन हिंदू भी शामिल हुए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जनकपुरधाम, रूपनदेही, नवलपरासी, कपिलवस्तु समेत कई जगहों पर दिवाली मनाई गई। विश्व हिंदू परिषद रूपनदेही के बीएन गुप्ता ने बताया कि पूरे नेपाल में दिवाली मनाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें