ठूठीबारी। नेपाल राष्ट्र के नवल परासी में स्थित मदार स्थान मेले में गए एक भारतीय श्रद्धालु की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई जबकि पहाड़ से गिरी एक महिला लापता है। जानकारी के अनुसार, भारत के कुशीनगर जनपद के नौरंगिया निवासी 50 वर्षीय पंकज कुशवाहा नेपाल में स्थित मदार मेला देखने गए थे। जहां पहाड़ पर चढ़ाई के दौरान त्रिवेणी ग्रामीण नगर पालिका बड़ा नंबर 6 नागडंडा नवलपुर में भीड़ के चलते पहाड़ से नीचे गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि एक महिला लापता है। जिला पुलिस कार्यालय नवलपुर प्रहरी निरीक्षक देवराज धिमिरे ने बताया कि मृतक पंकज कुमार कुशवाहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मध्यविंदु जिला अस्पताल डंडा लाया गया है। लापता महिला की तलाश जारी है। संवाद
मदार मेले में लगता है भारी भीड़
ठूठीबारी। नेपाल नवलपरासी जिले के महलबारी से नौ किलोमीटर ऊंचे पहाड़ों पर स्थित बदीउद्दीन मदार बाबा का मजार है, जो हिंदू मुस्लिम आस्था का केंद्र है। हर साल यहां एक सप्ताह मेला लगता है। इसमें नेपाल, भारत, बिहार से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। संवाद