खनुआ। नौतनवा इंटर काॅलेज खेल मैदान में आयोजित मां सावित्री मणि त्रिपाठी मेमोरियल अंडर क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 सीजन द्वितीय में शनिवार को फाइनल मैच देवरिया क्रिकेट एकेडमी देवरिया व स्टार क्रिकेट एकेडमी नेपाल के बीच खेला गया। देवरिया ने नेपाल की टीम को पांच विकेट से हराकर ट्राफी जीत ली।
टाॅस जीतकर नेपाल की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 25.5 ओवर में 58 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए देवरिया की टीम ने 22 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच व सीरीज से शेखर साहनी को घोषित किया गया। बेस्ट गेंदबाज शेयांश ग्यावली रहे। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नौतनवा कुमार मिश्र, विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी, समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। उपजिलाधिकारी नौतनवा दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि खेल हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार व जीत खेल का हिस्सा है। हारने वाली टीम को जीत के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इस दौरान तुल बहादुर थापा, दिलीप वरुण, अशोक वर्मा, आशुतोष प्रकाश सिंह, क्रिकेट कोच करीम खान, अनुज यादव मौजूद रहे।