महराजगंज। स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा 2024 के लिए पंजीयन शुरू कर दिया गया है। 12 फरवरी तक खिलाड़ियों का पंजीयन सभी विधानसभा स्तर पर होगा। इसके लिए अभी तक 140 खिलाड़ियों ने पंजीयन फार्म प्राप्त किया है, जिसमें से 61 लोगों ने फाॅर्म जमा कर दिया है। फाॅर्म जमा करने वालों में फुटबाल, एथलेटिक्स ताइक्वांडों, कुश्ती आदि के खिलाड़ी हैं। आगामी 13, 14 व 15 फरवरी को विधानसभा स्तर पर खेल का आयोजन किया जाएगा। इसमें से चयनित होकर खिलाड़ी 18, 19 व 20 को जिला स्तर पर होने वाले सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। इसका आयोजन जिला स्टेडियम महराजगंज में किया जाएगा। इस अवसर पर महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विंध्यवासिनी सिंह, राजीव दुबे, बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक, अनिरुद्ध निराला, विवेक कुशवाहा, रवि यादव, जितेंद्र कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद