फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धानी में जिला पंचायत की भूमि पर गोसदन निर्माण की मांग अस्वीकार

Mon, 29 Jan 2024 08:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला पंचायत सदन की बैठक जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सदन की ओर से सर्वसम्मति से विगत कार्रवाई की पुष्टि करते हुए संशोधित बजट 2023-24 और मूल बजट 2024-25 करीब एक अरब पारित किया गया।
विज्ञापन

करदाता सूची को भी स्वीकृति प्रदान की गई। अपर मुख्य अधिकारी की ओर नए प्रस्तावों को भी प्रस्तुत किया गया। इनमें 12 गोसदनों के मरम्मत और अनुरक्षण के प्रस्ताव को सदन से अनुमति दी गई। इसी 12 प्रकार क्षेत्र पंचायत के लिए राज्य वित्त, 15वें वित्त और मनरेगा के माध्यम से कार्य कराने के लिए विभिन्न कार्ययोजनाओं को भी सदन ने स्वीकृति प्रदान की। धानी में जिला पंचायत की भूमि पर गोसदन निर्माण की मांग को जिला पंचायत की ओर अस्वीकार कर दिया गया। बैठक के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत ने अपर मुख्य अधिकारी की सेवाओं के लिए पूरे सदन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विधायक पनियरा ने भी जिला पंचायत को पूरी कुशलता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में वातावरण में चलाने के लिए उनके पूरे कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए उनके आगामी जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें