फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरन का मांस बरामद, आठ आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
दक्षिणी चौक के कुसमहवां बीट के पास हिरन के मांस के साथ पकड़े गए आरोपित। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
हिरन का मांस बरामद, आठ आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक वन क्षेत्र में हिरन के शिकार का मामला सामने आया है। गश्त पर निकले वनकर्मियों ने मंगलवार की देर रात हिरन के पांच किलो मांस बरामद करते हुए आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों पर विभागीय कार्रवाई की गई है। टीम ने मौके से एक जीप, तीन मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, फावड़ा आदि को कब्जे में ले लिया है।
सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक वन क्षेत्र में उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चंद यादव के नेतृत्व में दक्षिणी चौक तथा वन सुरक्षा टीम से जुड़े कर्मी गश्त कर रहे थे। तभी कुसमहवा मालव नाले के पास वाहन के साथ कुछ लोग दिखे। वनकर्मियों ने उन्हें रोका तो उन्होंने वाहन में रखे एक थैले को दूर फेंक दिया। जव वनकर्मियों ने उसकी जांच की तो उसमें हिरन का लगभग पांच किलो मांस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों ने मौके से देवेश सिंह व चिखुरी ग्राम मिश्रौलिया थाना चौक, संजय सिंह निवासी ग्राम लार जनपद देवरिया, सोनू सिंह पुत्र चंद्रदेव सिंह ग्राम जड़ार थाना पनियरा, मोहम्मद आमिर ग्राम कटहरी थाना कोठीभार, मेराज निवासी पनियरा, नईम निवासी बेलवा खुर्द थाना सिंदूरिया तथा दानिश निवासी इलाहीबाग थाना तिवारीपुर को पकड़कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि हिरन के पांच किलो मांस के साथ आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें