फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
नौतनवा रेलवे अंडरपास पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
जलभराव में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन

नौतनवां (मजराजगंज)। कस्बे के राजेंद्र नगर वार्ड स्थित रेलवे स्टेशन ढाला पर निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास में भरे बारिश के पानी में बृहस्पतिवार की शाम नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मयफोर्स मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने आसपास के लोगों की मदद से करीब 2 घंटे की खोज के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान प्रमोद शर्मा उर्फ नेऊर (38) निवासी इंदिरानगर कस्बा नौतनवां के रूप में हुई। नौतनवां रेलवे स्टेशन पर बने रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरा हुआ है। बृहस्पतिवार शाम इसमें कुछ बच्चे स्नान कर रहे थे। इसी बीच कस्बे के इंदिरानगर वार्ड निवासी प्रमोद उर्फ नेऊर चप्पल, शर्ट व गमछा उतारकर पुल पर रखकर पानी में उतर कर नहाने लगा। वह पानी की गहराई में डूबने लगा तो बच्चों ने शोर मचाया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक वह डूब गया। चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें