फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गुजरात से घर लगाया गया शव

Mon, 17 Jun 2024 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी दीपक विश्वकर्मा की 15 जून को अचानक तबीयत खराब होने से गुजरात में मौत हो गई थी। सोमवार को शव घर लाया गया तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दीपक 10 वर्षों से गुजरात के भावनगर में बढ़ई का काम करके अपने परिवार की आजीविका चलाता था। 15 जून को अपने कमरे से वह सुबह काम पर निकला था। दोपहर में उसकी तबीयत खराब हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दाे वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी एक छोटी बेटी अनु एक वर्ष की है। सोमवार को गुजरात से जैसे ही उसका शव घर लाया गया गांव में कोहराम मच गया। पत्नी रेनू का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें