मिठौरा। नगर पंचायत चौक बाजार एवं दस्तक अभियान की बैठक शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर की अध्यक्षता में हुई। पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विकास, विकास परियोजना, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग से समन्वय पर चर्चा हुई।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि अभियान एक से 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक चलेगा। आशा आगनबाड़ी डायरिया, फायलेरिया, सैम, मैम आदि की सूची बनाएंगी। दस्तक संचारी अभियान में पहली बार फूड विभाग को भी जोड़ा गया है। ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
नगर पंचायत का 26 जून को प्रशिक्षण कराना है। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव का 27-28 जून को प्रशिक्षण चलेगा। उन्होंने हाई रिस्क ग्राम सभा जगदौर, हरदी, मदनपुरा और बड़हरामीर गंबुजिया मछली छोड़ने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी मनोज कुशवाहा, शिव कुमार, सुरेश कन्नौजिया, अनुराग त्रिपाठी, नवनीत उपाध्याय, अखिलेश गुप्ता मौजूद रहे। संवाद