मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
नटवा में रविवार की शाम कंबाइन से दबकर मां-बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अज्ञात कंबाइन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नटवा में रविवार को कोटा मुकुंदरपुर में कंबाइन से मां व दो साल के बेटे की मौत हो गई थी।
शाम करीब पांच बजे कंबाइन गांव की सुहिस्ता खातून के खेत में गया। गेहूं काटने के बाद सुहिस्ता अपने दो साल के बेटे समीर के साथ बोरे में गेहूं भर रही थीं। इसी बीच चालक कंबाइन पीछे करने लगा। इस दौरान दोनों कंबाइन के पहिए के नीचे आ गए।
रविवार को पुलिस ने मृतका के पति अलाउद्दीन की तहरीर पर अज्ञात कंबाइन चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।