ऑपरेशन इस्माइल के तहत चल रहे अभियान में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। फरेंदा में चाय, पान, होटल, एवं ढाबों पर जिला बाल संरक्षण इकाई चाइल्ड लाइन व पुलिस वाले पहुंचे। दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। अभी तक अभियान के तहत 15 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया जा चुका है।
अभियान के दौरान बाल कल्याण समिति ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। कहा कि बच्चों से काम न कराएं। बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद ने बताया कि जनवरी को ऑपरेशन इस्माइल माह के रूप में मनाया जा रहा है। यह अभियान पूरे जनपद में चलाया जा रहा है।
उच्च न्यायालय के निर्देश के क्रम में गठित टीम यह अभियान चला रहा है। संरक्षक अधिकारी जक्की अहमद, सिद्धार्थ पांडे गुड्डू शर्मा, सुबोध नाथ यादव, हरि प्रसाद, वीणा त्रिपाठी व पुलिस मनोज कुमार एवं चाइल्ड लाइन के श्याम सिंह शामिल थे।