फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेडर्स की दुकान में नकब, लाखों की चोरी

Mon, 04 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
दुकान में चोरी हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कस्बे में रविवार की रात चोरों ने खेतान ट्रेडर्स की दुकान का ताला और नकब काट कर लाखों का सामान उठा ले गये। चोरी की घटना की जानकारी दुकान के स्वामी को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चोरी की घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में काफी आक्रोश देखा गया। व्यापारियों के विरोध के बाद जांच टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। आनंदनगर कस्बे के मिल गेट के करीब पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित राकेश कुमार व प्रह्लाद कुमार खेतान मिल गेट के बगल में खेतान ट्रेडर्स की नाम से चीनी, मैदा, तेल, बिस्कुट की थोक व्यापारी है। वह रोज की भांति रविवार की रात दुकान को बंद कर पेट्रोल पंप के करीब अपने आवास पर चले गये। सोमवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखे कि पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है। अंदर का सारा सामान तितर-बितर हुआ। जब दुुकान के उपर तल पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। दुुकान पर रखा सामान लैपटॉप, 20 हजार नगदी, चांदी के 25 ग्राम के 21 सिक्के, दस से बीस ग्राम 16 चांदी के सिक्के और चांदी की कटोरी एक व दस ग्राम सोने का सिक्का चोर उठा ले गये। चोरी की घटना को सुन सभी व्यापारी मौके पर पहुंच कर पुलिस के गस्त पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। व्यापारियों के नाराजगी को देखकर मौके की जांच करने क्राइमब्रांच के संजय राय, एसआई सर्विसलांस आनंद कुमार गुप्ता, फिंगर प्रिंट अखिलेश कुमार सिंह, एसओजी के नागेंद्र राय, अखिलेश यादव, सत्येन्द्र शुक्ला और फरेंदा पुलिस पहुंच कर चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। चोरी की घटना सुनकर विधायक विनोद तिवारी, चेयरमैन विनोद गुप्ता, राजेश जायसवाल, पूर्व चेंयरमैन मोहम्म्द अली, वीरेंद्र पारा वाले, देवीशरन दूबे, मुरलीधर जायसवाल, आदि लोग पहुंच कर चोरी की घटना की निंदा की।
विज्ञापन

कस्बे में नहीं रुक रही है चोरी की घटना 
फरेंदा। कस्बे में चोरी की घटना बंद होने का नाम नहीं ले रही है। एक माह भी नही बीतता है चोरी की घटना को चोर जरूर अंजाम दे रहे है। अभी एक माह पहले ही गोरखपुर-नौतनवां रोड पर स्थित तीन दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी होने के बाद पुलिस के पास पर्याप्त सबूत भी मिला लेकिन चोरी का खुलासा नही हो पाया। केस नं-1- प्रिंस मेडिकल स्टोर की दुकान में चोर ताला तोड कर दुकान में रखा हजारों का सामान उठा ले गये। इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया। केस नं-2- फरेंदा-नौतनवां रोड पर टिल्लू वर्मा की दुकान से चोरो ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा कंप्यूटर और नगदी चोर उठा ले गये थे। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरो की पहचान हुई लेकिन उसका भी खुलासा नहीं हो पाया। केस नं0-3-भैया फरेंदा चौराहे पर राजेंद्र की सुर्ती की दुकान के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में रखा दस हजार रुपया चोर उठा ले गये। फरेंदा कस्बे में चोरी की बढ़ती घटना को लेकर लोगों का कहना है पुलिस गस्त के नाम पर सिर्फ हूटर बजाती है। शटर के ताले, नकब काटने की घटना चोरों के लिए आम बात हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें