फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में फायरिंग से दहशत में लोग

Mon, 04 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सरेनी थाना क्षेत्र के बंडई गांव में मामूली बात को लेकर पड़ोसी आमने-सामने आ गए। इसमें कहासुनी और धमकाने के साथ ही दोनों पक्षों से कई राउंड फायरिंग हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

थानेदार एके सिंह ने बताया कि गांव के उदय सिंह के जानवरों ने विवेक सिंह के दरवाजे पर लगे पेड़ रौंद दिए।

इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को धमकाया। दोनों तरफ से फायरिंग का आरोप भी लगाया गया है। विवेक की तहरीर पर राहुल सिंह, हनुमंत सिंह, उदय सिंह, जगत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरे पक्ष के उदय सिंह ने विवेक सिंह, विनय सिंह, विकास सिंह और देवपुर निवासी शुभम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें