फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनौली में करंट से महिला मरी

Sun, 07 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। बभनौली बुजुर्ग के पास घर में करंट से एक महिला की मौत हो गई। इस दौरान घर में आग लग गई। लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर हुई घटना से लोग आग बुझने तक दहशत में थे।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर पनियरा क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग के धर्मेद्र प्रजापति पत्नी अनीता व बच्चों के साथ पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर झोपड़ी में रहते हैं। झोपड़ी में बगल से एक तार खींचकर बिजली जलाते हैं। दिन के करीब तीन बजे अनीता नहाने के बाद झोपड़ी में गई। कपड़ा डालते समय बल्ब फूट गया।

 जिससे शरीर गीला होने के कारण करंट लग गया साथ ही शार्ट सर्किट से झोपड़ी में भी आग लग गई। करंट से अनीता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पास पड़ोस के लोगों ने आग पर काबू पाया। बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अनीता के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


पति धर्मेंद्र प्रजापति एक माह पूर्व पूना कमाने गया है। लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय मय फोर्स पहुंचे। और थानाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। नायब तहसीलदार सदर रामचन्दर चौधरी मौके पर पहुंचे मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें