फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड रेलकर्मी से असलाह के बल पर लूट

Sat, 07 May 2016 01:11 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर थरौली का रहने वाले एक रेलवे  के रिटायर कर्मचारी को बैंक से रुपये निकाल कर बाहर आते ही चारपहिया वाहन में  बैठे बदमाशों ने असलहा के बल पर गाड़ी पर बैठा लिया 15 हजार लूट लिए। देर रात उन्हें घुघली के हरपुर महंत के सिवान में छोड़ा गया। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

 
 पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर थरौली के रहने वाले रामसुमेर रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। इनका पुरंदरपुर क्षेत्र के मोहनापुर के भारतीय स्टेट बैक की शाखा में खाता है। इसमें प्रत्येक माह पेंशन आती है। वह बृहस्पतिवार को 11 बजे बैंक  में रुपए निकालने के लिए गए थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण ज्यादा समय लग गया। लगभग तीन बजे 15500 रुपये निकालने के बाद बाहर निकल आए।

तभी बैंक के सामने  चार पहिया वाहन लेकर तीन अज्ञात व्यक्ति खड़े मिले । एक व्यक्ति ने रास्ता पूछने के लिए गाड़ी के करीब बुलायाजैसे ही रामसुमेर उनके पास पहुंचे तो सिर पर गमछा डाल असलहा कनपटी पर लगा दिया गया और  कहा की शोर मचाओगे तो गोली मार देंगे चुपचाप बैठ जाओ। इससे वह भयभीत हो कर बैठ।
विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं ने घुघली थाना के गाव हरपुरमहंथ के सिवान  में  स्थित एक खडंहर मकान में देर रात ले जाकर उनसे रुपये लूट लिए। उनके जाने के बाद रामसुमेर एक व्यक्ति के छावनी पर पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।  शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।   एसओ  चंद्रेश यादव का कहना है की तहरीर मिली है। मामला गंभीर है। जांच कर कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें