फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों में फंस घिसटती रही बाइक, लगी आग 

Sat, 07 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
खुटहन के पिलकिछा में हादसा करने के बाद धू-धू कर जलती स्कार्पियो।
विज्ञापन
बदलापुर-खुटहन मार्ग पर कमालपुर पुलिया के पास शुक्रवार को बाइक सवार दंपती स्कार्पियो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया, जहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक स्कार्पियों के बंफर में फंस गई और चार किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। पिलकिछा के पास सड़क से रगड़कर बाइक के टायर में आग लग गई और स्कार्पियो भी जलने लगी।

चालक गाड़ी खड़ी कर भागने लगा तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। सलेखनपट्टी गांव निवासी प्रमीला यादव प्राथमिक विद्यालय बेदौली में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपने पति सुबेदार यादव के साथ विद्यालय से घर लौट रहीं थीं। बाइक से वह बदलापुर थाना क्षेत्र के कमालपुर स्थित पुलिया के पास पहुंचे थे तभी घनश्यामपुर की ओर जा रही स्कार्पियो की चपेट में आ गए। इससे दंपती वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्कार्पियो चालक ने रफ्तार और तेज कर दी। बाइक स्कार्पियो के बंफर में फंसकर घिसटती रही। चारा किलोमीटर दूर पिलकिछा के पास पहुंचते ही सड़क से रगड़ रहे बाइक के टायर में आग लग गई।

जिससे स्कार्पियो का भी टायर जलने लगा। गाड़ी खड़ी कर चालक भागने लगा। तभी आस पास के लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के उमरी निवासी चालक पिंटू सिंह की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

ग्रामीणों ने ही वाहन में लगी आग को भी बुझाया। उधर घायल दंपती को जिला अस्पताल से डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें