जिला मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ में गुटबंदी को लेकर दो पदाधिकारी आपस में उलझ गईं।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के दो संगठनों की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर हुई। जिसमें दोनों संगठन बैठक के दौरान आपस में भिड़ गए। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश संबद्ध एचएमएस 28 अक्टूबर की कार्यसमिति की बैठक में कहा गया कि पिछले दो वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को बिना सदस्य बनाए चलाई जा रही जनपद कमेटी संविधान के विपरीत है। राधेश्याम मौर्य जिला संरक्षक बन कर संघ के संविधान के विपरीत काम कर रहे हैं।
सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि मनमाने तरीके से जिला कमेटी एवं ब्लाक कमेटियों का गठन करना और मनमाने तरीके से चंदा वसूलना गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि राधेश्याम मौर्या को जिला संरक्षक पद से हटाकर सुरेश प्रसाद को जिला संरक्षक के पद पर नियुक्त किया जाता है। आरोप लगाया कि राधेश्याम मौर्य फर्जी जिला संरक्षक बनकर संविधान के विपरीत आंगनबाड़ी वर्करों से चंदा वसूल कर मनमाने तरीके से जिले के अधिकारियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं।
इसी क्रम आंगनबाड़ी संघ के दूसरे संगठन की छाया भारती ने कहा कि गिरीश कुमार पांडेय को 27 सितंबर को ही पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था। वहीं पर नारेबाजी गाली गलौज किया था। क्योंकि यह व्यक्ति 20 वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को गुमराह करता आया है। चंदा लेना तथा भीड़ दिखाकर सरकार से भी धन लेना इस बार दो लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भीड़ थी। उसे यह सरकार के हाथों बेंच रहा था।
इस दौरान उर्मिला, सरिता देवी, सावित्री देवी, ऊमा, संगीता के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।