फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने की मांग को लेकर भाकियू और पुलिस में बहस

Sun, 22 Oct 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पंचायत लगाने को लेकर पुलिस व ग्रामीणो में नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
ठूठीबारी। सोबडा व सड़कहवां के ग्राम सभा की भूमि पर कब्जाधारियों से मुक्त के लिए शनिवार को ठूठीबारी कोतवाली परिसर में पंचायत लगाने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों और पुलिस के बीच बहस हो गई। पुलिस के परिसर में पंचायत न लगाए जाने पर सदस्यों ने पास के ही दुर्गा मंदिर परिसर में पंचायत लगाई।
विज्ञापन


भाकियू के लिए जिला प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय ने कहा कि ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा की शिकायत प्रशासन को होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिससे मजबूर होकर हम पंचायत लगाने के लिए मजबूर हुए हैं।

मौके पर पहुंचे एसआई सतीश सिंह से पंचायत लगाए सदस्यों ने कहा कि रामनगर ग्राम सभा के टोला सोबडा में चारागाह, खाद गड्ढा, ठूठीबारी टोला सडकहवां डीहराजा स्थान के प्रांगण में स्थित वैवाहिक भवन के सामने अतिक्रमण है, ठूठीबारी से महराजगंज गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन


जिस पर सतीश सिंह उच्चाधिकारियों से वार्ता करके 28 अक्टूबर तक समस्या समाधान का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद पंचायत समाप्त र्हुई। इस दौरान दिलीप कुमार पांडेय, छांगुर गोस्वामी, इन्द्रजित सहानी, सनकू चौधरी, रमेश चौधरी, राजकुमार सहानी, सत्यनरायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें