फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप से प्रश्नपत्र पति को भेज दिया

Mon, 19 Nov 2018 12:55 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
व्हाट्सएप से प्रश्नपत्र पति को भेज दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा की पारदर्शिता के दावों की पोल खुल गई। परीक्षा केंद्र में एक प्रतिभागी मोबाइल के साथ पकड़ी गई। चर्चा है कि परीक्षार्थी ने अपने पति को पेपर व्हाट्स एप पर भेज दिया था। इसकी जानकारी कक्ष निरीक्षकों ने केंद्र व्यवस्थापक को दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया तो आरोपी अभ्यर्थी को हिरासत में ले लिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसके पति की तलाश में जुट गई है। आरोपी परीक्षार्थी के पति को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।  
विज्ञापन


रविवार को शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज भिटौली में शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में मोबाइल के साथ एक परीक्षार्थी पकड़ी गई। सरीफुन निशा पत्नी नौशाद निवासी रूदलापुर थाना कोठीभार शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची। यहां परीक्षा शुरू होते ही उसने मोबाइल निकालकर प्रश्नपत्र को मोबाइल में कैद कर लिया। चर्चा है कि उसने प्रश्नपत्र को व्हाट्स एप के माध्यम से अपने पति को भेज दिया। कक्ष निरीक्षक जनार्दन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जैसे ही मोबाइल पर नजर पड़ी तो तुरंत मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक व्यास मुनि सिंह को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी स्कूल पहुंचकर आरोपी परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर मोबाइल को कब्जे में ले लिए। शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक शरद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। साथ ही प्रधानाचार्य व्यास मुनि सिंह की ओर से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी परीक्षार्थी सरीफुन निशा पत्नी नौशाद निवासी रूदलापुर थाना कोठीभार को हिरासत में लेकर महिला पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही आईटी एक्ट और परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला के पति की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित भेज दी गई है। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि महिला परीक्षार्थी को हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें