फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक की मौत,आठ लोग घ्ाायल

Wed, 02 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फरेंदा में धानी ढाला पर मार्ग दुर्घटना में मौत के बाद बेसुध परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। खुशी का त्योहार दीपावली को सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बनकटी ले गये। जहां से गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेंफर हो गये। फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर के टोला छविनाथपुर निवासी मनोज कुमार चौरसिया (22) और दिलीप (22) रविवार की रात आठ बजे धानी ढाले पर से बाइक से घर से वापस आ रहे थे। 
विज्ञापन


आतिशबाजी की आवाज से वह अनियंत्रित हो गए और बाइक बगल में खड़े डीसीएम से टकरा गई। दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को सीएचसी बनकटी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। 

मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में मनोज की मौत हो गई। दिलीप मेडिकल कालेज में भर्ती है। दूसरी घटना में फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिपरा तहसीलदार निवासी सोनू जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी बनकटी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना भैया फरेंदा एसबीआई बैंक के पास महिला को बचाने के चक्कर में हुई। उदितपुर खास निवासी सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बनकटी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौथी घटना अनियंत्रित बाइक से गिरने से गोरखपुर के राप्ती नगर निवासी सरोज गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें