नया बाजार स्थित एक दुकान की छत तोड़ कर चोर करीब दो लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला खासापुरा निवासी गौरव का नया बाजार में गौरव कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है। मंगलवार सुबह गौरव जब दुकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा हुआ था और करीब 2 लाख रुपये के सैमसंग के दर्जनभर से अधिक मोबाइल चोरी थे। ऊपर से सीलिंग भी हटी हुई थी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया कि छत को ऊपर से तोड़ा गया है। पुलिस टीम छत पर पहुंची तो वहां छत तोड़ने के औजार भी पड़े हुए थे। पुलिस को दुकान के भीतर जांच करते समय एक ड्राइविंग लाइसेंस और कंबल भी मिला है। पुलिस ने फोरेसिंक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया तथा अंगुलियों के निशान लिए गए।