फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलने से महिला की मौत

Wed, 18 May 2016 12:43 AM IST
महराजगंज
विज्ञापन
महिला जली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चटियां में सोमवार की रात एक नवविवाहिता की जलने से मौत हो गई। सूचना के बाद एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच की। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के चटियां गांव निवासी नंदलाल यादव के पुत्र सोनू यादव की शादी बीते 26 अप्रैल को निचलौल थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रामसुभग यादव की पुत्री रिंकी से हुई थी। 15 मई को रामसुभग बेटी की विदा कराने के लिए चटियां गांव पहुंचे।
विज्ञापन


जहां घर पर नंदलाल के लड़की व दामाद मिले। सोमवार की शाम वह फिर चटियां गांव पहुंचे तो देखा कि गांव के लोगों की भीड़ दरवाजे पर लगी थी। घर के अंदर उनकी बेटी की लाश मिली। वहीं दामाद घर से फरार था । इसकी सूचना रामसुभग ने ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

लड़की के पिता रामसुभग यादव का आरोप है कि जब से मेरी लड़की की शादी हुई है तब से दहेज को लेकर दामाद सोनू और उनके परिवार के लोग बराबर प्रताड़ित करते थे। उन्हीं लोगों ने जलाकर मार डाला। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सतेंद्र पांडेय का कहना है कि पति व घर  वालों पर दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की  जा रही है। मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें