फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में हर कोई असुरक्षित:संजय

Wed, 18 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रूधौली विधान सभा क्षेत्र के दसिया में आपदा राहत की मांग को लेकर जनसभा की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा नेता व जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन संजय चौधरी ने कहा है कि सपा सरकार में हर कोई अशुरक्षित है। किसान, मजदूर, बेरोजगार परेशान है। वह मंगलवार को रुधौली क्षेत्र के दसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। संजय चौधरी ने कहा कि रुधौली विधान सभा क्षेत्र में 80 प्रतिशत किसानों को आपदा राहत का चेक नहीं मिला। बारिश के अभाव में धान की फसल हुई नहीं, गेहूं की भी फसल अच्छी नहीं हुई। बड़ी संख्या में किसानो की फसल को आग निगल गई। क्षति के अनुरूप किसानो को आर्थिक मदद भी नहीं मिली। प्रदेश में अराजक्ता का वातावरण है, अपराध बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर मधुप कुमार सिंह, अरुण कुमार चौधरी, अखिलेश चौधरी, बब्बू पांडेय, राजू चौधरी, विजय कुमार, रमेशचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें