पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या
- फोटो : Amar Ujala
लक्ष्मीपुर भरगांवा के सिवान में हत्या कर फेंकी गई महिला की लाश मिली। बदबू आने से लग रहा था कि तीन दिन पहले हत्या कर फेंकी गई है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दो माह पहले ही शादी हुई थी।
श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर भरगांवा के सिवान में सोमवार रात 11 बजे कंबाइन से गेहूं कटवाने पहुंचे लोगों को बदबू आने लगी। इस दौरान कंबाइन की लाइट से खेत में एक महिला के शव को देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। शिनाख्त गांव की ही रोशन जहां के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि 20 फरवारी को ही रोशन की शादी महबूब के साथ हुई थी। मायका पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से उसके घर वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर हत्या कर लाश गांव के सिवान में फेंक दी गई। रोशनजहां के भाई कमालुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने पति महबूब आलम, सास तहरुम निशा व दो अन्य रिश्तेदारों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत एसओ रमाकर यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लाश आरोपियों की तलाश की जा रही है।