फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनहा के किशन की थी ट्रैक पर मिली लाश

Mon, 15 Feb 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है। युवक श्याम देउरवा थाना क्षेत्र के धनहा का रहने वाला था। घुघली क्षेत्र के बांसपार मिश्र के रामनगर टोले में ननिहाल में रहता था। वह दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन


शनिवार को घुघली आउटर के समीप ट्रैक के किनारे किशन की लाश मिली थी। रेलवे परिक्षेत्र में होने के कारण रेलवे पुलिस लाश को कब्जे लेकर जांच कर रही थी। पॉकेट में रखे मोबाइल फोन के जरिये उसकी पहचान हुई। रामदुलारे की एक संतान शांति के दो बेटों में किशन छोटा था।

शुक्रवार शाम बसंतपुर बाजार गया था। वापस नहीं लौटने पर खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी। परिजनों का कहना है कि किसी ने किशन की हत्या कर रेलवे  लाइन पर फेंक दिया। मुकामी पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है। थानाध्यक्ष ओपी चौहान का कहना है कि मामला रेलवे परिक्षेत्र का है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें