फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की शिकायत पर राशन पकड़ा

Mon, 15 Feb 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली तहसील के खम्हरिया गांव से चली गेहूं लदी एक ट्राली को लोगों की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ लिया और वाल्टरगंज थाने ले आई। ट्राली पर लदा गेहूं पीडीएस का है या नहीं, इसकी जांच नायब तहसीलदार एचएन सिंह और पूर्ति निरीक्षक दीनानाथ गुप्ता को सौंपी गई है।
विज्ञापन


खम्हरिया गांव के लोगों ने सुबह के समय गांव से निकल रही गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली को देख एसडीएम रुधौली चंद्रशेखर मिश्र को सूचना दी। एसडीएम ने तत्काल वाल्टरगंज पुलिस को गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली को रोकने का निर्देश दिया।

इसके बाद एसडीएम ने मौके पर नायब तहसीलदार एचएन सिंह और सप्लाई इंस्पेक्टर दीनानाथ को भेजा। दोनों ने मौके पर जांच की, मगर गेहूं दूसरे बोरों में पलटा लग रहा था। ऐसे में स्पष्ट नहीं हो पाया कि गेहूं पीडीएस का है या फिर किसी काश्तकार का।
विज्ञापन


सप्लाई इंस्पेक्टर दीनानाथ गुप्ता ने कहा कि राशन की जांच की जा रही है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली को थाना परिसर में रखा गया है।

एसडीएम रुधैली चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि ग्रामीणों ने खम्हरिया गांव के कोटेदार की शिकायत की थी। गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली जाते देख लोगों ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने पुलिस को गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली को रोकने का निर्देश दिया। तत्कालिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई राशन पीडीएस का है या फिर काश्तकार का। ऐसे में उन्होंने नायब तहसीलदार और सप्लाई इंसपेक्टर को कोटेदार का रिकार्ड, स्टाक आदि चेक करने के साथ ही कार्डधारकों का बयान भी दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें