फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों ने जुलूस निकाला, प्रदर्शन किया

Fri, 05 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सक्सेना चौराहे से जिला मुख्यालय तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते जिला होमगार्ड संघ के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नियमितीकरण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक कर्मचारी एसोसिएशन ने पदाधिकारियों के नेतृत्व में नगर के सक्सेना चौराहे से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और जिला मुख्यालय पर धरना दिया। पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टर एलआईयू को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादे को पूरा नहीं करेगी तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। जिला मुख्यालय तक प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए होमगार्ड पहुंचे। कहा कि 1993 में सपा नेतृत्व ने अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर 5 वर्ष के अंदर सभी जवानों को नियमित करने का वादा किया था। लेकिन सपा सरकार के 5 वर्ष बीतने के बाद भी होमगार्ड जवानों को न तो नियमित किया गया और न ही राज्यकर्मचारी का दर्जा दिया गया। जबकि होमगार्ड्स जवानों को पुलिस आरक्षी के समान वेतनमान व भत्ते देने का कोर्ट का स्पष्ट आदेश है।

होमगार्डों के समर्थन में बसपा नेता निर्मेष मंगल व जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी थी पहुंचे। इस मौके पर रामकेश गौतम, विजय कुमार, इंद्रपाल, रामदास, अविनाश, झीनक, नाथू पटेल राजाराम, अनिल कुमार, रामबहाल, बृजेश पटेल, रामसुधारे, विद्यासागर, धीरेंद्र पांडे, नगई, रामभवन, जोखन, किशोरी, झिनक प्रसाद, विजय शर्मा, शेषनाथ, सत्यनरायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें