फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु

Thu, 20 Dec 2018 12:57 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर / पुरंदरपुर (महराजगंज)। परसोहिया रानीपुर चौराहा पर सोमवार की रात में बाइक की टक्कर से घायल हुए व्यकि्त की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर बुधवार को दिन में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। 
विज्ञापन


 पुरंदरपुर थाना क्षेत्र परसोहिया रानीपुर चौराहा निवासी हरिप्रसाद  (45) सोमवार को देर शाम अपने दरवाजे के सामने खड़े थे। कोल्हुई की तरफ जा रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व चौराहे के लोग इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां से भी हालत गंभीर देख मंगलवार को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया था। लेकिन परिजन लखनऊ इलाज कराने के लिए नहीं जा सके। पत्नी प्रर्मिला गंभीर रूप से घायल पति को घर लेकर आ गईं। जहां मंगलवार को देर रात हरिप्रसाद की मौत हो गई। इसकी सूचना पत्नी प्रमिला ने पुरंदरपुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हल्का एसआई कमलेश यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें