फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को दूसरे के साथ देखा तो जमकर किया हंगामा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक और उसके बीच पारिवारिक वाद न्यायालय में लंबित है। मंगलवार को युवक न्यायालय से मुकदमे की तारीख देखकर आ रहा था तो उसकी पत्नी दूसरे के साथ बाइक पर दिख गई। इसके बाद युवक उससे भिड़ गया। फरेंदा रोड पर यूनियन बैंक के पास दोनों करीब 20 मिनट तक   लड़ते रहे। 
विज्ञापन

आसपास के तमाम लोग इकट्ठे हो गए। किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। यहां भी दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाकर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों को कुछ देर बाद घर भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी दो साल पहले हुई। पत्नी से मतभेद के कारण उससे दूरी बन गई। इधर पत्नी ने न्यायालय में भरण-पोषण के लिए वाद दाखिल कर दिया। इसी मामले में मंगलवार को न्यायालय में तारीख थी। पति पत्नी दोनों तारीख देखने आए थे। न्यायालय से पति अपने एक साथ के साथ आ रहा तो पत्नी को दूसरे की बाइक पर जाते देखा। इसके बाद पति ने युवक को रोका तो उसपर तमाम गंभीर आरोप मढ़ने लगा। यह देख पत्नी भी गुस्से में आ गई। इसके बाद तीनों सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। लोग काफी देकर तमाशा देखते रहे। सूचना पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। यह बातचीत हो रहा था कि सभी आपस में भिड़ गए। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें