फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण जाम मे फंसकर एक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। रेलवे फाटक बंद होने के बाद पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग रहा है। जाम में फंसकर सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। लंबे अर्से से यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनें चलती है। इसके चलते मुंगराबादशाहपुर रेलवे क्रासिंग थोड़ी-थोड़ी देर पर बंद होती रहती है। बदलापुर, गोरखपुर, जंघई, प्रतापगढ़, प्रयागराज से आने-जाने वाले वाहन इसी रास्ते से होकर जाते हैं। ऐसे में फाटक बंद होते ही पांच-पांच किलो मीटर वाहनों की लाइनें लग जाती हैं। सोमवार को कोदई के पूरा सुजानगंज निवासी पंकज दूबे (30) ने घर मे किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उनको इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया जा रहा था। मुं्गराबादशाहपुर में जाम की चपेट में फंस गए जिससे पंकज की मौत हो गई। परिजनों का कहना है यदि जाम में वाहन फंसता नहीं तो पंकज को समय से अस्पताल पहुंचाया जा सकता और शायद उनकी जान बच जाती। जाम में रोजाना तमाम एंबुलेंस फंसते हैं और दो-तीन घंटे तक फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें