फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राेडवेज बस गड्ढे में गिरी, चालक की मौत

Fri, 03 Feb 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
कैंपियरगंज में बस पलटने से चालक की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा(महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर कैंपियरगंज में पार्क के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निकट आलमबाग डिपो की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बस के नीचे दब जाने से गोमती नगर लखनऊ निवासी बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल भी हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन


आलमबाग डिपो की बस बुधवार की रात सोनौली से लखनऊ जा रही थी। रात 10 बजे के करीब कैंपियरगंज के वीर बहादुर सिंह उद्यान के निकट फरेंदा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के सामने घने कोहरे के कारण बस बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई।

बस के नीचे दबकर चालक हरेंद्र सिंह निवासी गोमती नगर लखनऊ की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल भी हो गए। घटना की सूचना पर कैंपियरगंज पुलिस पहुंची। घटना स्थल फरेंदा थाना क्षेत्र होने पर फरेंदा थाने को सूचित कर सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज भेजवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने बस चालक का शव पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें