फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली निकाल सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया

Sat, 07 May 2016 01:13 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए कार्यकर्ताओं ने छठवें दिन भी साइकिल से गांव गांव पहुंचे।सदर विधानसभा में जिलाध्यक्ष यमुना यादव व महासचिव आफाक अहमद खान के नेतृत्व में साइकिल यात्रा रामपुर बुजुर्ग, लखिमा थरुआ, बड़हरा रानी, कटहरा, बागापार, बेलवा काजी, विजयपुर, बरगदवां राजा होते हुए फुर्सतपुर बाजार तक पहुंची।

वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आफाक खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तम प्रदेश दिखाई दे रहा है। सपा सभी वर्ग के लिए काम कर रही है। समाजवादी पेंशन योजना एक लोकप्रिय योजना है। जो सभी के लिए काम कर रही है। साइकिल रैली में जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, राजेश्वर मणि, पप्पू यादव, एहसान अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष भाई रामलाल यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। 
विज्ञापन


बृजमनगंज प्रतिनधि के अनुसार बृजमनगंज में विधायक विनोद तिवारी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। विधायक के  नेतृत्व  में बृजमनगंज  क्षेत्र के सहजनवा बाबू, गुलरौलिया, मिश्रौ लिया, पृथ्वीपालगढ़, महुलानी,हाताबेला हरैया,फूलमनहां,  शाहाबाद,   नैनसर, मैनहवां,  हरैया, विशुनपुर, अदरौना, शिवपुर, विशुनपुर, लेहड़ा आदि गांवो का दौरा कर सरकार की उपलब्धियां बताई गईं। विधायक  ने कहा कि सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल से आम जनता में संदेश सही गया। इसका परिणाम है कि आगामी 2017 के चुनाव में भी सपा सरकार बनाएगी। प्रदेश  सरकार ने सभी वर्गो के हितों में कार्य किया। 
विज्ञापन

इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष  मदन गोपाल यादव,आशीष जायसवाल, दिलीप चौधरी, गौरीशंकर मालवीय, दिलीप  तिवारी,बदरे आलम,धर्मेन्द्र पांडेय, आदि लोग रहे। 

पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व  सपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण भान सिंह सैंथवार के नेतृत्व में शुक्रवार को मुजुरी बाजार से सपा कार्यकार्ताओं के साथ साइकिल रैली निकाली जो मुजुरी बाजार से होते हुए माधोनगर,चौरी चौराहा ,जंगलबड़हरा , कुआंचाप ,  डिंगुरी , करमहिया चौराहा, बसडीला बाजार ,होते हुए पनियरा तक आया । इसके  बाद ब्लाक प्रांगण में एक सभा की गई।  साइकिल रैली में हुसेन्द्र यादव , राम बचन यादव , शिवकुमार यादव , अरबिन्द  सिंह ,रामकरन यादव , विक्की सिंह , भजुराम निषाद , राममिलन सिंह ,पन्नेलाल  यादव , अभय सिंह , मनोज सिंह , ब्रम्हा सिंह ,विनय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें