फरेंदा। कस्बे में डुप्लीकेट प्लाई की बिक्री हो रही है। सूचना पर बृहस्पतिवार को कानपुर की टीम ने कई दुकानों पर छापामारी की। जिसमें शताब्दी कंपनी की डुप्लीकेट का प्लाई व उसमें मार्क लगाने वाला यंत्र भी बरामद किया।
कानपुर के सेल्स प्रभारी पीएन द्विवेदी ने टीम के साथ कस्बे में पहुंचे। चौरसिया प्लाई सेंटर, बालाजी प्लाई सेंटर, हिन्दुस्तान प्लाई सेंटर व विन्दल ट्रेडर आनंदनगर की दुुकानों में छापामारी की। शताब्दी ब्रांड के नाम से नकली प्लाई बरामद की। सेल्स प्रभारी ने बताया कि इन सभी प्लाई के दुकानदार जानबूझ कर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करके नकली प्लाई पर शताब्दी का मोहर लगा कर बेच रहे हैं।
इनके अलावा अन्य दुकानों पर भी नकली सामान मिले। बताया कि चौरसिया के गोदाम से शताब्दी प्रिंट करने वाली मशीन भी बरामद हुई। छापामारी में मिले सामान सहित दुकानदार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान एसओ दिलीप कुमार शुक्ला, रविशंकर मिश्रा पुलिस मौजूद रही।