फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल

Fri, 01 Jan 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर बृहस्पविार सुबह हाईवा व टाटा मैजिक की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भरती कराया जहां एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद मौत की सूचना मिलने पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। आरोप है कि मृतक के परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट भी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, इसी बीच आरोपी डॉक्टर वहां खिसक गया।

परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में डीएसपी सत्यपाल यादव ने डॉक्टर की लापरवाही की जांच कराने की बात कही, इसके बाद ही परिजन शांत हुए। इधर, हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अन्य घायलों में से एक की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस तरह से हुआ हादसा.........
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह गोठड़ा निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार अपनी  मैजिक में गाड़ी में गोठड़ा निवासी 60 वर्षीय बिमला, 26 वर्षीय सरिता, 41 वर्षीय अभय सिंह व कालड़ावास निवासी सूरजभान को लेकर रेवाड़ी आ रहा था। उसी दौरान गांव गोविंदपुरी के निकट सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

इस हादसे में मैजिक में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को ट्रॉमा भर्ती कराया गया। जहां से अभय सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुड़गांव के लिए रैफर कर दिया गया। मृतक सुनील के भाई अनिल का कहना है कि उसके भाई सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर के सामने रैफर करने के लिए कई बार गिड़गिड़ाए,  बावजूद डॉक्टर उसकी हालत ठीक बताते रहे।

परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने बताया कि वह ठीक है और उसका इलाज यहीं हो जाएगा। इसी दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया। जैसे ही मृतक सुनील के परिजनों व गांव वालों को पता चला तो ट्रॉमा सेंटर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को काफी देर समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना के बाद डीएसपी सतपाल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। तब जाकर कहीं परिजनों का शांत हो पाए।

हाईवा पीछे से एक कार को टक्कर मारकर आ रहा था...
जिस हाईवा से टाटा मैजिक को टक्कर मारने से सुनील की मौत हुई है, वही हाईवा चालक पीछे से एक इंडिगो कार को टक्कर मारकर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हाईवा चालक तेज गति से आ रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है,वहीं परिजनों की शिकायत पर डॉक्टर की लापरवाही की जांच की जाएगी। यदि जांच में डॉक्टर दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-सतपाल यादव, डीएसपी, रेवाड़ी।
-----------------
हमारा सबसे पहला काम घायलों की जान बचाना होता है, फिर भी डॉक्टर की लापरवाही की जांच एक कमेटी द्वारा कराई जाएगी। यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सीसीटीवी फुटेज हमने देखी है, जिसमें डॉक्टर के साथ मारपीट की गई है। लेकिन जांच करेंगे। यदि डॉक्टर दोषी नहीं है तो उसके साथ मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

-सुदर्शन पंवार, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें