फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

Wed, 16 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
double murder
विज्ञापन
परतावल। कोठीभार थानाक्षेत्र के बेलवा चौधरी निवासी महेश शर्मा पुत्र रामानंद शर्मा ने एसपी से अपने बहन की हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में उसने लिखा है की उसकी बहन संगीता शर्मा की शादी सन 2004 में दिनेश शर्मा पुत्र रामप्रवेश शर्मा के साथ हुई थी।

दिनेश परिवार के जिविकोपार्जन के लिए विदेश में काम करता है। उसके साथ उसका भाई राजेश भी विदेश में ही रहता है। महेश ने बताया कि आए दिन मेरी बहन को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहते थे। उसके ससुर की नीयत ठीक नहीं थी और वह मेरी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे जिसका विरोध करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देते रहते थे।

तीन नवंबर को लगभग ग्यारह बजे रामप्रवेश(ससुर), विंध्यवासिनी देवी,(सास), राकेश शर्मा (जेठ), माधुरी (जेठानी), जेठ राजेश की पत्नी ,देवर अमरनाथ व उसकी पत्नी तथा अंकिता शर्मा (ननद) ने मिलकर साजिश करके मेरी बहन संगीता को कमरे मे बंद कर मिट्टी का तेल डालकर जला दिए। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान आठ नवंबर को शाम साढ़े चार बजे मौत हो गई। थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा रमाकर यादव ने बताया की प्रार्थना पत्र मिला है। पीएम रिपोर्ट मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें