फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान में तोड़फोड़, मारपीट

Mon, 10 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शराब की दुकान पर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। चिउरहां नहर के पास  शराब की दुकान को खुला देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।  शराब की दुकान पर तोड़ फोड़ व मार पीट में तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


चिउरहां  नगर वार्ड में शराब की दुकान में हुए तोड़फोड़ में दीनानाथ के अलावा दो अन्य लोगों को चोटें आई हैं। मामला यह है कि नगर के चिउरहां वार्ड में शराब की दुकान खुली तो वार्ड के लोगों ने विरोध किया। आक्रोशित लोगों ने एक स्वर में कहा कि शराब की दुकान को यहां से हटाया जाए। लेकिन शराब की दुकान पर तैनात कर्मियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा और  बढ़ गया। इसके बाद तो जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दीनानाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इनके अलावा दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। लोगों ने कहा कि शराब की दुकान घनी आबादी के सटे है। इस बात को लेकर विवाद बढ़ा है। दुकान को  यहां हटाया जाए। मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। खबर लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इस बाबत सदर कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें