फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी रंजीश को लेकर दो पक्षो में मारपीट 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन को लेकर मारपीट में छह घायल
विज्ञापन


महराजगंज। बीती रात पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैंचा छोटा टोला पर जमीन की रंजिश को लेकर दो पक्षों के जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से 6 लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में तीन जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खूबलाल सिंह गांव में पोखरी के किनारे दीवार चला रहे थे। विक्रम यादव ने मना किया तो नोकझोंक हुई और मामला शांत हो गया। इसके बाद रात में दोनों पक्षों के जमकर मारपीट हुई। दोनो पक्षों से लाठी डंडे और ईट पत्थर चले। मारपीट में खूबलाल सिंह की पत्नी बिजमति (40) के साथ बड़ा बेटा राजन (21) और छोटा बेटा विष्णु (15) घायल हो गए। इनके अलावा प्रीती (16) घायल हुई। इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां राजन की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुक्रवार को दोपहर बाद विष्णु और प्रीती की हालत में सुधार देख डॉक्टरों ने घर जाने की अनुमति दे दी। इस घटना में दूसरे पक्ष से विक्रम यादव की पत्नी के साथ बेटे अजय और रामाज्ञा को भी चोट लगी है। बताया गया कि एक ही जमीन को दोनो लोगो ने बैनामा ले रखा है। दोनो ही जमीन पर अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। एक पक्ष की ओर से दीवार चलवाने पर मामला बिगडा और जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पनियरा सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कसूरवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें