फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या
विज्ञापन

दुर्गापुर ग्रामसभा स्थित लेहड़ा देवी मंदिर के निकट पवह नाला के किनारे मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा/लेहड़ा (महराजगंज)। दुर्गापुर ग्रामसभा के लेहड़ा देवी मंदिर के निकट पवह नाला के किनारे पत्थर से कुचलकर हत्या कर फेंकी गई एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची बृजमनगंज व फरेंदा पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुर्गापुर ग्रामसभा स्थित लेहड़ा देवी मंदिर के करीब पवह नाला के किनारे करीब 25 वर्षीय युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। शव के करीब बड़ा पत्थर का टुकड़ा रखा हुआ था, जिस पर युवक के खून के छींटे भी पड़े थे। वह काले रंग की टी शर्ट व क्रीम कलर का पैंट पहने हुए था। युवक के पैर में चप्पल अथवा जूता भी नहीं था। युवक का सिर पत्थर से कुचला हुआ था। इसके चलते उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। पैंट की जेब में भी कुछ कागजात नहीं थे, जिससे उसकी पहचान की जा सके। हालांकि जेब में एक चाभी अवश्य मिली। काफी संख्या में पहुंचे लोगों से युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन पहचान नहीं हो पाई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष गिरजेेश उपाध्याय, एसओ फरेंदा आशुतोष सिंह, अविनाश त्रिपाठी, लेहड़ा चौकी इंचार्ज श्याम नरायन श्रीवास्तव आदि ने हत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

--------------
पाकेट में मिला चाभी खोलेगी हत्या का राज
फरेंदा। पवह नाला के किनारे मिले युवक के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश पुलिस पूरे दिन करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। युवक काले रंग की टी शर्ट पहने था। देखने से प्रतीत हो रहा था कि युवक किसी दुकान पर काम करता रहा होगा। उसके पैंट की जेब में एक चाभी भी मिली जो किसी दुकान की लग रही थी। पुलिस उस चाभी के माध्यम से भी हत्या का राज खोलने की कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन

--------
कहीं मामला आशनाई का तो नहीं
फरेंदा। दुर्गापुर गांव के पवह नाला के किनारे सुनसान जगह पर मिली युवक की लाश से लोग सकते में हैं। जिस तरह से शव फेंका गया था, उससे यही लग रहा था कि युवक की हत्या कहीं और करके यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस भी हत्या का कारण आशनाई मानकर जांच कर रही है। हालांकि शिनाख्त होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें