फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कच्ची शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
50 लीटर कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन

फोटो
भारी मात्रा में लहन व 20 भट्ठियां ध्वस्त की गईं
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के निर्देश पर शनिवार को दिन में भारीवैसी नर्सरी में दबिश देकर जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण व लहन नष्ट कर दिया। शराब की भट्ठियां भी तोड़ीं गईं। इस दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस को सहयोग किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से भारी वैसी नर्सरी में दबिश देकर जांच की गई। इस दौरान मौके से 50 लीटर कच्ची शराब मिली। इस दौरान 20 क्विंटल लहन नष्ट कर 20 भट्ठियों को भी तोड़ा गया। छापे की जानकारी होते ही कच्ची शराब के धंधे में लिप्त लोग मौके से भाग गए। घरों में सिर्फ महिलाएं व बच्चे ही मौके पर मिले। गांव के घरों के अलावा खेत में भी जांच की गई। जहां गड्ढे बना कर लहन को छिपाया गया था। जिसे निकाल कर नष्ट किया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज आरकेश सिंह विशेन, एसआई अशोक कुमार सिंह, प्रभावती देवी, शिवकृपा शुक्ल, सुजीत यादव, अशरफ, विजय नाथ, नागेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें