फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष समेत चार को शांति भंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष समेत चार का शांति भंग में चालान
विज्ञापन

निचलौल। नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके भाई के बीच पैतृक जमीन के मामले में हुए विवाद को खत्म कराने के लिए शुक्रवार को थाने में पंचायत बुलाई गई। थाने में चल रही पंचायत के दौरान ही अधिकारियों के समक्ष दोनों भाई आपस में भीड़ गए। इस पर थाने की पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष समेत चार लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया व भाई शिवनाथ मद्धेशिया के बीच पांडेय वार्ड में स्थित पैतृक जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। कुछ वर्ष पहले पंचायत में सुलहनामे के बाद जमीन का रेखांकन कर बंटवारा कर दिया गया था। एक पक्ष बृहस्पतिवार को जमीन पर दीवार बनवा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। मामला थाने पहुंचा। उन्होंने बताया कि मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां काफी देर तक चले बहस के बाद बाद दोनों भाइयों ने निर्णय लिया था कि शुक्रवार को थाने पर पंचायत कर निर्णय लिया जाएगा। इस बीच शुक्रवार को थाने में चल रही पंचायत में दोनों भाई आपस में भीड़ गए। इस पर विश्वनाथ मद्धेशिया, शिवनाथ मद्धेशिया, मुन्ना, अनूप को शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें