फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमरा गांव में रास्ते के विवाद में नहीं उठा डोल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक/मिठौरा। रास्ते के विवाद को लेकर चौक थाना क्षेत्र के सेमरा शिव मंदिर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का डोल बुधवार को नहीं उठ पाया। हालांकि एसडीएम निचलौल ने 12 अगस्त को पीस कमेटी की बैठक की थी। प्रधान पक्ष के लोगों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी का डोल शिव मंदिर से पूरे गांव का भ्रमण कराते मजार के तरफ से ले जाने की बात कही, जिस पर दूसरा पक्ष इस बात को मानने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही सेमरा ग्राम सभा पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी। शिव मंदिर से लेकर पूरे ग्रामसभा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल एवं पीएसी के जवानों का पहरा लगा हुआ था जिस से कोई अनहोनी ना हो पाए इसके लिए एडिशनल एसपी आशुतोष शुक्ला गांव में शांति व्यवस्था की कमान संभाल ली। बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का डोल शिव मंदिर से भ्रमण करते मजार से पहले पुलिया तक जाकर वापस होता रहा है। पीस कमेटी की बैठक में आम सहमति नहीं बन पाने से डोल मजार से पहले पुल तक ही जा सकेगा। ग्राम प्रधान गिरिजेश यादव ने बताया कि प्रशासन के लोग कह रहे हैं कि अगर आम सहमति बने तो डोल विवादित स्थल से ले जाइए नहीं तो जैसे पहले जाता रहा है, वैसे ले जाइए। ग्राम प्रधान अपने समर्थकों राजाराम गुप्ता, व्यास मुनि, रामनिवास, मुन्ना, उमेश यादव, लाल बहादुर, संजय, दिलीप, दीपू, सर्वेश चौबे के साथ शिव मंदिर पर जुटे रहे। एएसपी आशुतोष शुक्ला का कहना है कि ग्राम प्रधान के अड़ियल रवैए के कारण डोल नहीं उठ पाया। ग्राम प्रधान मामले को राजनीतिक रंग देना चाहते हैं।

इन थानों की पुलिस गांव में पहुंची
चौक, बरगदवा, परसा मलिक, ठूठीबारी, कोल्हुई, बृजमनगंज, कोल्हुई सात थानों की पुलिस लगाई गई। उसके अलावा गोरखपुर मंडल से एक सीओ अतुल कुमार, तीन एसआई के अलावा सौ पुलिस के जवानों के अलावा पीएसी के जवान लगाए गए हैं। महिला एसओ, फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी लगाई गई है। समाचार लिखे जाने तक शिव मंदिर पर ही डोल रखा था और मामला शांत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें