फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए साढ़े नौ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/बाबरी।
विज्ञापन

गांव हिरनवाड़ा निवासी एक युवक से नौकरी के नाम पर कुछ लोगों ने 9.50 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं लगने पर जब युवक ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
गांव निवासी आशा ने बाबरी थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जनवरी 2016 में उसके घर एक महिला सहित पांच लोग आए थे। उन्होंने रेलवे में टीसी पद पर नौकरी दिलवाने की बात कहते हुए उनके पति को झांसे में ले लिया। नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपियों ने 9.50 लाख रुपये ठग लिए। एक साल बीतने के बाद भी जब उसके पति प्रदीप की नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने अपने रुपये मांगे, जिसके बाद से आरोपी धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चरणलाल निवासी सोहजनी जाटान तितावी मुजफ्फरनगर ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने हिरनवाड़ा निवासी एक व्यक्ति को ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने के लिए किराये पर दी थी। जिसका किराया 90 हजार रुपये हो चुका है। अब वह अपने रुपये मांग रहा है तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें