फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सहित गायब कानपुर के व्यापारी का सोनौली में लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कानपुर के ध्यानार्थ

कार सहित गायब कानपुर के व्यापारी का सोनौली में मिला लोकेशन
- व्यापारी की तलाश में जुट़ी कानपुर, देवरिया, गोरखपुर व सोनौली की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवा (महराजगंज)। देवरिया में अपनी बहन के घर से वापस जाने के लिए निकला कानपुर का एक व्यापारी सोमवार को रहस्यमय तरीके से गोरखपुर के पास से कार सहित लापता हो गया। व्यापारी के परिजनों की सूचना व जानकारी के बाद जब व्यापारी के फोन को कानपुर पुलिस ने सर्विसलांस पर लगाया तो उसके मोबाइल फोन का लोकेशन सोमवार की रात करीब 10 बजे गोरखपुर के व दूसरे फोन का अंतिम लोकेशन सोमवार की रात करीब पौने 12 बजे सोनौली थाना क्षेत्र के सुकरौली में मिला।
विज्ञापन

व्यापारी का नाम सारिब जकी पुत्र मोहम्मद जकी निवासी 101 पोखरपुर, जाजमाऊ , कानपुर बताया जा रहा है। सोनौली पहुंचे व्यापारी के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि सबिर जकी जूता व चप्पल का बड़ा व्यापारी है। जिसका कारोबार गोरखपुर मंडल तक फैला है। वह व्यापार के ही सिलसिले में अपनी काले रंग की कार से आये थे। वह देवरिया के रिश्तेदार के घर से सुबह करीब आठ बजे निकले। करीब 11 बजे उसने फोन से अपनी पत्नी को बताया कि वह गोरखपुर के पास पहुंचे हैं, लेकिन उसके बाद वह लापता हो गये। देवरिया व कुशीनगर के रिश्तेदारों ने व्यापारी की गुमशुदगी की प्राथमिकी मंगलवार को देवरिया कोतवाली व गोरखपुर के कैंट थाने में दी है। पुलिस व्यापारी की तलाश में जुट़ी है। सर्विलांस पर फोन के सोनौली में ट्रैक होने की सूचना पर बार्डर पर भी पुलिस व एसएसबी खोजबीन में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल सतीश सिंह का कहना है व्यापारी की खोजबीन के लिए बार्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें