फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूजी स्कूल में मीट बनवाए तो प्रधान ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सावन माह के समाप्त होते ही गुरु जी स्कूल में ही मीट बनवाने लगे। यह देख प्रधान समेत गांव के तमाम लोग हंगामा खड़ा कर दिए। रसोइया कीचन मेें मीट पका रही थी। गुरु जी क्लास रूम में बच्चों को पढ़ा रहे थे। मीट बनने की गंध ग्रामीणों को लगी तो प्रधान को इत्तला किए। इसके बाद तमाम ग्रामीण स्कूल पहुंचे और बीएसए को सूचना दिए। जब तक स्कूल में बीएसए पहुंचते बच्चों की छूट्टी हो गई। पके हुए मीट को स्कूल के पीछे फेंक दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में मीट ही नहीं शराब का भी सेवन लोग करते हैं। मौके पर पहुंचे बीएसए ने शिक्षक से बातचीत की और पूरे प्रकरण की जांच के लिए बीईओ सदर और डीसी मध्यान्ह भोजन को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखिमा थरूआ में मीट बनने पर ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। हुआ यह कि यहां तैनात प्रधानाध्यापक गौरीशंकर बच्चो को स्कूल में पढा रहे थे। उनके सहयोगी शिक्षक भी बच्चों को पढा रहे थे। कीचेन में रसोईयां मीट पका रही थी। मीट बनने की गंध फैली तो ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अशोक पटेल को सूचना दिया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और रसोईया को मीट बनाते हुए देखे। उन्होने रसाईया से पूछा कि स्कूल में क्यों मीट पकाया जा रहा है। उसने बताया कि गुरूजी ने कहा था। यह सुन ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण हंगामा करने लगे। इस बात की जानकारी बीएसए को दी गई। जब तक बीएसए स्कूल पहुंचे। बच्चों की छूट्टी कर दी गई। बीएसए मौके पर पहुंचे और प्रधानाध्यापक से बातचीत कर मामले की जानकारी लिए। पके हुए मीट को स्कूल के पीछे फेंक दिया गया था। कुछ प्लास्टिक की थैली में रसोईया ने रख लिया था। इस दौरान गांव के दिलीप, अजय शुक्ला, शम्भू राममिलन, गणेश, कैलाश, इमरान, शैलेष, राजकुमार आदि ने कहा कि स्कूल में अक्सर मीट बनता था। यही नहीं शराब की बोतले भी स्कूल के आसपास मिलती है। वहीं प्रधानाध्यापक ने गांव वालो के आरोप को बेबुनियाद करार दिया है।
इस बावत बीएसए जगदीश शुक्ला ने कहा कि जांच के लिए बीईओ और मध्यान्ह भोजन समन्वयक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके द्वारा जांच कर रिपोर्ट देने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें